महाराष्ट्र : विधान परिषद की 4 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव होंगे 25 जून को

NULL

महाराष्ट्र में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक प्रतिनिधियों की दो दो सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव आगामी 25 जून को होगा।

चुनाव आयोग ने आज इन सीटों के लिये चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार विधान परिषद में मुंबई और नासिक से शिक्षक प्रतिनिधि तथा कोंकण और मुंबई से स्नातक प्रतिनिधि की सात जुलाई को रिक्त हो रही चारों सीटों के लिये चुनाव की अधिसूचना 31 मई को जारी की जायेगी।

चुनाव कार्य्रकम के मुताबिक उम्मीदवार सात जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे और आठ जून को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून होगी और 25 जून को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतदान के बाद मतगणना की जायेगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।