मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल ने नव वर्ष पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जगदीश देवड़ा ने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने और रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिये एमएसएमई सेक्टर को भरपूर बढ़वा दिया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन, नीतियों और सुशासन से विकास योजनाओं के लिये किसी प्रकार की वित्तीय बाधा नहीं आयेगी। श्री देवड़ा ने कहा कि नये साल में प्रदेश के अधो-संरचनात्मक ढाँचे को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इससे विकास की गति में तेजी आयेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को नवीन वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने कामना की है कि नया साल सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। उन्होंने आह्वान किया कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधनों से परिपूर्ण है, हम सभी को मिलकर इसे सशक्त, आत्मनिर्भर और सर्वश्रेष्ठ बनाना है। मध्यप्रदेश की समृद्धि की इस यात्रा में, सभी नागरिकों को स्वस्थ, समृद्धि भरा और उन्नत जीवन सरकार का संकल्प है।
श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैभवशाली मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का महत्वपूर्ण लक्ष्य है कि प्रदेश में दूरस्थ अंचलों तक उच्च-क्षमता वाली जाँच और उपचार की सुविधाएं प्रदान करें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 11 हजार 800 से अधिक आयुष्मान भारत आरोज्ञ मंदिर क्रियाशील हैं, जिनमें अब तक 2 करोड़ से भी अधिक लोगों को उपचार और परामर्श सेवाएं मिली हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्वशासी और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए हैं। नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।