मध्यप्रदेश : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भाजपा अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में जनसभा में कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन अपने 20 वर्ष पूरे कर रहा है। एक नई पीढ़ी, एक नया युग जिसने कांग्रेस का शासन नहीं देखा, उसे भी बताना आवश्यक है कि 2003 के पहले प्रदेश की हालत क्या थी। हमने हर क्षेत्र में विकास करके इस लंबे विकास के सफर को तय किया है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है। मध्यप्रदेश अब बीमारू नहीं, बल्कि अग्रणी राज्य की श्रेणी में खड़ा है।

आज अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा

नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं के स्थिति में, बच्चों की स्थिति में, शिक्षा में, किसानों के क्षेत्र में आज अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां-जहां जब-जब आई है तब तक भ्रष्टाचार, अनाचार और अत्याचार रहा है। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां यह सब कुछ रहेगा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया। कांग्रेस ने पहले पानी में पनडुब्बी का घोटाला किया। हवा में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरघोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया। कॉमनवेल्थ गेम्स और मनरेगाघोटाला भी सामने आया। कांग्रेस का यही चरित्र है।

किसानों की कर्ज माफी

कमलनाथ के शासनकाल की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए। प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस ने दस दिन में किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन 11 लाख 97 हजार किसानों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया। 4,100 करोड़ का इरिगेशन घोटाला। कमलनाथ के ओएसडी के घर से करोड़ों रुपया मिला था। सिंचाई परियोजना में 877 करोड़ का घोटाला सामने आया। छात्रवृति घोटाला, रेत माफियाओं का घोटाला, 350 करोड रुपए की टैक्स चोरी। कमलनाथ के भांजे और भतीजे ने घोटाला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।