प्यार ने एक लड़की को बनाया अपने ही परिवार का दुश्मन, दे दिया जहर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्यार ने एक लड़की को बनाया अपने ही परिवार का दुश्मन, दे दिया जहर

NULL

प्यार शब्द जब भी आता है तो एक सुंदर और अच्छी सी फीलिंग हो जाती है। प्यार के ऐसा खूबसूरत एहसास है जो हर किसी के जीवन में कभी न कभी जरूर आता है।

1555515981 8 46

प्यार लोगों को सिर्फ अच्छा इंसान ही नहीं बल्कि दूसरों की देखभाल करना भी सिखा देता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसने प्यार के शब्द का मतलब ही बदल दिया है।

1555515982 7 59

प्यार में एक लड़की उस हद तक चली गई जो कोई सोच भी नहीं सकता होगा। उत्तराखंड की रहने वाली एक लड़की है जिसने प्यार में पड़ कर पूरे परिवार वालों को जान से मारने की कोशिश करी थी। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के पांच सदस्यों को जहर दे दिया था।

1555515983 1 689

यह मामला उत्तराखंड के जसपुर का है जहां पर एक लड़की ने अपने प्रेमी एक साथ मिलकर अपने ही परिवार के लोगों को मारने का षड्यंत्र रचा। खबरों के मुताबिक लड़की ने अपने घरवालों को रात में पेप्सी के अंदर कीटनाशक जहर मिलाकर पिलाया था।

1555515983 3 295

कामिनी (17) और मुनीश जोशी (22) का प्रेम प्रंसग पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। दोनों ने यह प्लान किया था कि वह पूरे परिवार वालों को जहर खिला देंगे और यहां से भाग जाएंगे। लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था वैसा बिल्कुल भी नहीं हो पाया।

1555515983 4 241

जब परिवार वालों की हालात ज्यादा खराब होने लगी तो आस-पास के लोगों ने उनकी मदद की और सब घरवालों को पास केही सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

1555515983 6 99

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि इन सब को प्राइवेट अस्पताल में ले जाओ। उसके बाद सबको नगर के ही प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया।

1555515984 5 175

परिवार में पांच लोग हैं दादी जयबती (80) उनकी हालत गंभीर है। दादी खतरे से तो बाहर हैं। पिता डोलीराम (50), मां सरला देवी, भाई जितेंद्र कश्यप (15), भार्ई मनोज कश्यप (13) सबको जहर दे दिया था।

1555515984 2 364

पूरे परिवार वालों का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। बता दें कि लड़की का प्रेमी मुनेश जोशी एक होटल में काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।