Loksabha Election 2024 : प्रथम चरण में किन राज्यों में होंगे मतदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Loksabha Election 2024 : प्रथम चरण में किन राज्यों में होंगे मतदान

लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा हो गई है। देशभर में 7 चरणों में इस बार लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 16 मार्च को हुई है। साथ ही देश भर में सात चरणों में मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा।

  • प्रथम चरण के अंतर्गत बिहार में होने चार सीटों पर मतदान
  • दक्षिण के राज्य के राज्यों में भी इस चरण में चुनाव
  • 102 लोकसभा सीटों पर होने है चुनाव

इन राज्यों में होंगे प्रथम चरण के मतदान

chunav aayog 1

पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 21 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।

प्रथम चरण सीट के अनुसार

election

पहले चरण के चुनाव के दौरान अगर सीटों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश-2, बिहार-4, असम-4, छत्तीसगढ़-1, मध्य प्रदेश-6, महाराष्ट्र-5, मणिपुर-2, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, राजस्थान-12, सिक्किम-1, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-3, अंडमान एंड निकोबार-1, जम्मू-कश्मीर-1, लक्षद्वीप-1 और पुडुचेरी-1 सीट पर मतदान होंगे।

इस बार इतने नए मतदाता करेंगे वोट

voter

इस बार के लोकसभा चुनाव में नए मतदाता की संख्या 1.82 करोड़ है। वहीं, देशभर में कुल 97 करोड़ रजिस्ट्रर वोटर हैं। साथ ही 55 लाख ईवीएम से इस बार चुनाव होंगे। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि हमलोग दो साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पुरुष मतदाता की संख्या 49.7 करोड़ है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।