Loksabha Chunav Result 2024: छत्तीसगढ़ में BJP का जश्न, चुनाव परिणाम से पहले 201 किलों लड्डू के दिए ऑर्डर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Loksabha Chunav Result 2024: छत्तीसगढ़ में BJP का जश्न, चुनाव परिणाम से पहले 201 किलों लड्डू के दिए ऑर्डर

Loksabha Chunav Result 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा होने से पहले जीत के जश्न के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा 201 किलो लड्डू का ऑर्डर दिया गया है। बता दें, आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा की जाएगी। जिसको लेकर बीजेपी चुनाव परिणामों से पहले ही जश्न की तैयारियां कर रही है।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जय सिंह ने बताया कि, हमारा लक्ष्य 201 किलो लड्डू का वितरण करने का है। हमने 11 प्रकार के लड्डू ऑर्डर किए हैं। हम सुबह 12 बजे से रात को 11 बजे तक लड्डू का वितरण करेंगे। पूरे देश में भाजपा की लहर है और पीएम मोदी ने जो 400 पार का लक्ष्य रखा है, हमें उम्मीद है कि उससे भी ऊपर सीटें आ रही हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।