देश के 50 वर्ष का भविष्य तय कर देगा लोकसभा का चुनाव : बाबा रामदेव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के 50 वर्ष का भविष्य तय कर देगा लोकसभा का चुनाव : बाबा रामदेव

रामदेव ने कहा कि शिक्षा और सम्मान सभी को मिलना चाहिए। जातिवाद में विश्वास करना अच्छी बात है

योग गुरू बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद का समर्थन करते हुए आज शुक्रवार को कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश के 50 वर्षों का भविष्य तय करेगा। योग गुरु ने कहा कि शिक्षा और सम्मान सभी को मिलना चाहिए। जातिवाद में विश्वास करना अच्छी बात है लेकिन जातिवाद से अधिक राष्ट्रवाद की जरूरत है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्द पर वह मोदी के साथ हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव देश के 50 वर्षों का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि भारत अब बदल रहा है।

p18 PM MODI

उन्होंने मतदान किसे करें के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नीति और नीयत को देख कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है। देश दुनिया में मोदी के कार्यों की चर्चा हो रही है।

संदेह के आधार पर साध्वी से जेल में अमानवीय व्यवहार उचित नहीं था : रामदेव

रामदेव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं लेकिन देश का भविष्य मोदी के हाथ में ही सुरक्षित है। उन्होंने देश के विकास के लिए पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रसाद को आशीर्वाद देने के लिए ही पटना आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।