Lok Sabha Elections: पहले दो घंटों में पंजाब में 9.46% व चंडीगढ़ में 11.64% मतदान दर्ज Lok Sabha Elections: In The First Two Hours, 9.46% Voting Was Recorded In Punjab And 11.64% In Chandigarh
Girl in a jacket

Lok Sabha Elections: पहले दो घंटों में पंजाब में 9.46% व चंडीगढ़ में 11.64% मतदान दर्ज

Lok Sabha Elections: पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के पहले दो घंटों में 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 11.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से फिरोजपुर में 11.61 प्रतिशत और संगरूर में 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 7.22 प्रतिशत, आनंदपुर साहिब में 9.53 प्रतिशत, बठिंडा में 9.74 प्रतिशत, फरीदकोट में 9.83 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 8.27 प्रतिशत, गुरदासपुर में 8.81 प्रतिशत, होशियारपुर में 9.66 प्रतिशत, जालंधर में 9.34 प्रतिशत, खडूर साहिब में 9.71 प्रतिशत, लुधियाना में 9.08 प्रतिशत और पटियाला में 10.98 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • पंजाब में शनिवार को मतदान के पहले दो घंटों में 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ
  • चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 11.64 प्रतिशत मतदान हुआ
  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ

कई बड़े नेताओं ने ड़ाला वोट

election10

सुबह जल्दी वोट डालने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख सुनील जाखड़, आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आप उम्मीदवार मालविंदर सिंह कांग, भाजपा उम्मीदवार तरणजीत सिंह संधू, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी, आप उम्मीदवार करमजीत सिंह अनमोल और लालजीत भुल्लर तथा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल थे। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी पत्नी के साथ मुक्तसर में वोट डाला। कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में मतदान किया।
संगरूर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और उम्मीद जताई कि शहरों और ग्रामीण इलाकों में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आएंगे।
मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने भी महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

कांग्रेस-AAP ने चंडीगढ़ में किया गठबंधन

election6 1

‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं तथा शिरोमणि अकाली दल (SAD) तथा भारतीय जनता पार्टी भी 1996 के बाद पहली बार अकेले लोकसभा चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस, आप, शिअद और भाजपा के अलावा शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। ‘AAP’, कांग्रेस, शिअद, भाजपा, बसपा और शिअद पंजाब की सभी सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस और ‘AAP’ ने चंडीगढ़ में गठबंधन किया है। राज्य में चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर, शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब की कांग्रेस इकाई अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व नौकरशाह व भाजपा प्रत्याशी तरणजीत सिंह संधू शामिल हैं। चंडीगढ़ में भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी से है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि चंडीगढ़ में दो महिलाओं सहित 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, 13 लोकसभा सीट के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।