Lok Sabha Election 2024 फेज 3: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, 7 बजे तक औसतन 61 फीसदी हुआ मतदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Lok Sabha Election 2024 फेज 3: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, 7 बजे तक औसतन 61 फीसदी हुआ मतदान

Election

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के तीसरे चरण के मतदान चल रहे है। आज तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ा दांव है, जिसने इन सीटों में भारी बहुमत हासिल किया है, जिसमें गुजरात, कर्नाटक और सभी सीटें शामिल हैं।

Highlights :

  • शाम 7 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत चुनाव आयोग ने किया जारी
  • शाम 7 बजे तक तकरीबन 61 फीसदी हुआ मतदान
  • अब तक के वोटिंग में में असम में सबसे ज्यादा 75.01% वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम 53.95% हुई वोटिंग

मतदान हुआ सम्पन्न, तीसरे चरण में पड़ा कुल 61 फीसदी वोट

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के तीसरे चरण के मतदान के छह घंटे बाद दोपहर एक बजे तक लगभग 39.92% मतदान दर्ज किया गया।शुरुआती मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट डाले। पश्चिम बंगाल में चार निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे चरण के मतदान में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के कारण मुर्शिदाबाद और जंगीपुर सीटों के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। चुनाव में उतरने वाले दिग्गजों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), परषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रल्हाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। महाराष्ट्र की 11 सीटों, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों, कर्नाटक की 28 में से शेष 14 सीटों, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम और पश्चिम बंगाल की चार-चार और गोवा की सभी दो सीटों पर मतदान हो रहा है।

 

   राज्य वोट प्रतिशत (7 बजे तक   )
1 असम 75.01%
2 बिहार 56.50%
 
3 छत्तीसगढ़ 66.94%
 
4 दादरा और नगर हवेली दमन और दीव 65.23%
 
5 गोवा 74%
 
6 गुजरात 56.12 %
7 कर्नाटक 66.71%
 
8 मध्य प्रदेश 62.71 %
 
9 महाराष्ट्र 53.95%
 
10 उत्तर प्रदेश 57.03%
11 पश्चिम बंगाल  73.93%

 

आयोग ने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण रहा। हालांकि, सुबह पश्चिम बंगाल से हिंसा की छिटपुट खबरें प्राप्त हुई थीं। रात 8 बजे तक सबसे ज्यादा 75.26 प्रतिशत मतदान असम में होने की सूचना है। महाराष्ट्र में सबसे कम 54.77 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
गोवा में 74.27 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्नाटक में 67.76 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 66.99 फीसदी, दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में 65.23 फीसदी और मध्य प्रदेश में 63.09 फीसदी मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश से 57.34 प्रतिशत, गुजरात से 56.76 प्रतिशत और बिहार से 56.55 प्रतिशत मतदान की खबर है।
तीसरे चरण के साथ ही 20 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 543 लोकसभा सीटों में से 283 पर मतदान हो चुका है।
पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग ने बताया कि वोटिंग के आंकड़े अंतिम नहीं हैं तथा इनमें आगे बदलाव की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।