Lok Sabha Election 2024:पहले फेज में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत लगी है दांव पर
Girl in a jacket

Lok Sabha Election 2024:पहले फेज में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत लगी है दांव पर

former cm seat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। आपको बता दें कि इस बार के पहले चरण में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी है सभी अपने अपने राज्य के सीट से चुनावी मैदान में है

6 मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला आज

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की वोटिंग जारी है देश के 102 लोकसभा सीटों पर इस वक्त वोट डाले जा रहे हैं। लेकिन रोचक बात ये है कि इस 102 लोकसभा सीटों में 6 ऐसी सीटें है जिसपर पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी है। आपको बता दें अलग अलग प्रदेशों की 6 सीटें ऐसी हैं जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं

कौन कौन से पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम है शामिल

सबसे पहले बात असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल की करें तो वो असम के डिब्रूगढ़ सीट से मैदान में है और वो वर्तमान सरकार में जल मार्ग मंत्री भी हैं। वहीं बिहार के गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ताल ठोक रहें है। ऐसी ही एक और सीट है उत्तराखंड की हरिद्वार की जहां से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव लड़ रहे हैं यह वही सीट है जहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक चुनाव लड़ते आएं हैं अगर एक और पूर्व मुख्यमंत्री की सीट की।करें तो वो सीट है त्रिपुरा पश्चिम की जहां विप्लव देव चुनावी मैदान में है आपको बता दें कि विप्लव देव पूर्व में त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं अगर बात अगले मुख्यमंत्री वाली सीट की करें तो यह सीट है अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट जहां से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को कांग्रेस ने उतारा है ऐसे ही कुछ और सीटें है जैसे तमिलनाडु के रामनाथपुरम सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम चुनाव लड़ रहे हैं अब देखना होगा कि जनता किसे अपना नेता चुनती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।