Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के दूसरे चरण में 11 बजे तक 28 प्रतिशत हुआ मतदान Lok Sabha Election 2024: 28 Percent Voting Took Place Till 11 Am In The Second Phase Of Madhya Pradesh
Girl in a jacket

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के दूसरे चरण में 11 बजे तक 28 प्रतिशत हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में वोटिंग जारी है। पहले 4 घंटे में 11 बजे तक 28 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर 11 बजे तक 28.15 मतदाता वोट कर चुके हैं। खजुराहो में 28.14, टीकमगढ़ में 26.96, दमोह में 26.84, रीवा में 24.46, सतना में 30.32 और होशंगाबाद में 32.40 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं।

  • MP में लोकसभा के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में वोटिंग जारी है
  • पहले 4 घंटे में 11 बजे तक 28 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है
  • कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं
  • दोपहर 11 बजे तक 28.15 मतदाता वोट कर चुके हैं

पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ

election33 1

राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं जिन पर चार चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था और अब दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हो रहा है। इस चरण में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के भाग्य का फैसला होना है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि दूसरे चरण के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में कुल 12 हजार 828 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें छह सहायक मतदान केन्द्र भी शामिल हैं।

वोटिंग के लिए एक हजार 136 मतदान केन्द्र

voting222 1

मतदान के लिए एक हजार 136 मतदान केन्द्र महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जा रहे हैं। 498 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये गये हैं। 32 मतदान केन्द्र दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। दूसरे चरण में एक करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता मतदान करने वाले हैं। राज्य में दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में दो सीट हैवीवेट उम्मीदवारों के कारण चर्चाओं में है। टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार और खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान सांसद विष्णु दत्त शर्मा चुनाव मैदान में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।