Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान दर्ज
Girl in a jacket

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान दर्ज

Elections

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। चुनाव 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे हैं। इस महत्वपूर्ण चरण में 120 महिलाओं सहित 1,300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

तीसरे चरण में 17.24 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे

तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने पर्याप्त इंतजाम किये हैं. इस चरण में कुल 17.24 करोड़ मतदाता 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। महाराष्ट्र की बारामती, कर्नाटक की गुलबर्गा और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी उन सीटों में शामिल हैं, जिन पर मुकाबले पर लोगों की पैनी नजर है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट के तहत अहमदाबाद शहर के बूथों पर वोट डाला।

तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत

 

क्र०            राज्य वोट प्रतिशत (11 बजे तक)
1 असम 27.34%
2 बिहार 24.41%
3 छत्तीसगढ़ 29.90%
4 दादरा और नगर हवेली दमन और दीव 24.69%
5 गोवा 30.94%
6 गुजरात 24.35%
7 कर्नाटक 24.48%
8 मध्य प्रदेश 30.21%
9 महाराष्ट्र 18.18%
10 उत्तर प्रदेश 26.12%
11 पश्चिम बंगाल 32.82%

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।