गेहूं सरसों खरीदी केन्द्र पर तालाबंदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गेहूं सरसों खरीदी केन्द्र पर तालाबंदी

NULL

मुरैना : जौरा के गेहूं सरसों खरीदी केन्द्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय, सपा के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम दुबे सैकडों किसानों के साथ तालाबंदी की।कृषि उपज मंडी प्रांगण में जौरा के गेहूं, सरसों खरीद केन्द्र पर 22 मई को पंकज उपाध्याय ने यहां पर व्याप्त मनमानी, अव्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार वारदान, नहीं होने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, किसानों को लेकर 10 बजे से 1 बजे तक शांतिपूर्वक तालाबंदी की।

उपाध्याय का कहना है कि वारदाना नहीं होने से किसान परेशान है आठ-आठ दिनों से किसान भीषण गर्मी में खड़ा है गेहूं, सरसों तुल नहीं पा रहे हैं। पंकज व किसानों का आरोप था कि सर्वे पर अरविंद सिकरवार द्वारा सरसों, चना पास कराने के नाम पर भारी मनमानी कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। तालाबंदी के दौरान मौके पर मौजूद तहसीलदार श्रीमती शुभृता त्रिपाठी, नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह द्वारा पंकज उपाध्याय,

पुरूषोत्तम दुबे एवं किसानों से रूबरू चर्चा कर बताया कि वारदाना आ गया है अभी से खरीदी शुरू कर रहे हैं किसानों को परेशानी नहीं होगी। सर्वेयर के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। तहसीलदार के आश्वासन के बाद खरीदी शुरू होने पर तालाबंदी को हटाया गया। इसके बाद उपाध्याय एवं दुबे ने एसडीएम राजन नाडिया से मिलकर खरीदी केन्द्र सर्वेयर अरविंद सिकरवार के भ्रष्टाचार व यहां पर दलालों की मनमानी की भी शिकायत की गई।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।