दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार , PM सहित कई नेताओं ने जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार , PM सहित कई नेताओं ने जताया शोक

सुषमा स्वराज के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा

बीजेपी नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका हालचाल जानने केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री और नितिन गडकरी एम्स पहुंचे। लेकिन 11 बजकर 18 मिनट पर एम्स की ओर से उनकी निधन की जानकारी दी गई। 

– 
लोधी रोड शवदाह गृह में दोपहर तीन बजे होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार
1565122675 sushma body
– श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन की सूचना से गहरा सदमा लगा। पूरा देश शोकाकुल है, विदेश मंत्रालय और भी ज्यादा  – केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 

1565123913 pranab mukherjee
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने श्रीमती स्वराज के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर व्यथित और शब्दों से परे। एक प्रभावी सांसद, एक प्रभावी संचालक और एक उत्कृष्ट मानवीय नेता के रूप में वह हमेशा याद की जायेंगी। वह कठिन परिश्रम की एक कहानी थी। मेरी गहरी संवेदना और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। ’’
हम चौंक गए। हमने कभी नहीं सोचा था कि वह हमें इतनी जल्दी छोड़ देगी। मैं उसे 1977 से जानता था जब मैं युवा कांग्रेस में था, हम पिछले 42 वर्षों से एक दूसरे को जानते थे। हमने कभी एक-दूसरे को नाम से नहीं पुकारा। वह मुझे भाई कहती थी और मैं उसे बहन कहता था –  गुलाम नबी आज़ाद 

1565123959 ghulam nabi azad said
– सुषमाजी के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। एक साहसी, दूरदर्शी और मानवीय नेता। वह सभी को याद आएंगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें – दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल
– बांग्लादेश ने एक अच्छे दोस्त खो दिया – बांग्लादेश पीएम शेख हसीना 
1565120538 sushma hasina

सुषमा स्वराज के निधन पर नीतीश ने शोक व्यक्त किया

1565121852 nitesh

 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक सन्देश में कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज एक प्रखर वक्ता, ओजस्वी एवं कुशल नेत्री के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। देश हित एवं लोक-कल्याण के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा। अचानक उनके निधन की खबर मिलने से पूरा देश शोकाकुल है और व्यक्तिगत तौर पर वह खुद भी काफी मर्माहत हैं। 
श्री कुमार ने कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
– भारत ने एक महान विदूषी, राष्ट्रभक्त, अत्यंत लोकप्रिय और मानवीय संवेदना से परिपूर्ण राजनेत्री को खो दिया है। उनके प्रशंसक सभी दलों में थे। वे करोड़ भारतीयों की प्रेरणाह्मोत रहीं। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है।  – बिहार के राज्यपाल फागू चौहान
– तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। 
1565121910 k c rao
के चंद्रशेखर राव ने कहा कि विभिन्न भूमिकाओं में देश के लिए की गई उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। राव ने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 
– ममता बनर्जी ने स्वराज को एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि उनके साथ उन्होंने ‘‘संसद में कई अच्छे पल बिताए।’’
1565121961 sushma mamata
मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख हुआ, 1990 के दशक से ही मैं उन्हें जानती थी। भले ही हमारी विचारधाराएँ भिन्न थीं, हमने संसद में कई सौहार्दपूर्ण पल साझा किए। एक उत्कृष्ट राजनेता, अच्छी इंसान। उनकी कमी खलेगी। 
– केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार रात पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 
1565122021 pinarayi vijayan main
विजयन ने सांसद और विदेश मंत्री के तौर पर इस लोकप्रिय नेता के योगदान की सराहना की।  
– सुषमा स्वराज के निधन पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने दुख जताया।

1565120294 harsh tweet

– सुषमा स्वराज का जाना देश के लिए, पार्टी के लिए और मेरे लिए भी बड़ा नुकसान है – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 
– संसद से आने के बाद सुषमा स्वराज का ट्वीट देखा और बाद में उनके निधन की खबर आई।  मेरे पास शब्द नहीं है। – रविशंकर प्रसाद 
– भारतीय राजनीतिक क्षितिज का चमकता हुआ। सूर्य आज श्रीमती सुषमा स्वराज जी के रूप में अस्त हो गया है। वह एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील राजनेता थी। वह एक ओजपूर्ण वक्ता के साथ ही शालीन एवं  सजग व्यक्तित्व थी. आज देश ने एक बहुमूल्य राजनेता को खो दिया है। – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

– गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

1565119814 parmod
 
प्रमोद सावंत ने कहा कि वह गोवा से काफी करीब से जुड़ी थीं। वह बहुत मजबूत नेता थीं, जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया। यह भाजपा और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’’  गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री के रूप में अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए।’’ 
तटीय राज्य के नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘महान नेता को मेरी श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।’’
– सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर उनके घर पंहुचा
–  जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया 

1565119379 sharad yadav
शरद पवार ने ट्वीट करके कहा, ‘‘सुषमाजी स्वराज के निधन के बारे में सुनकर सदमा पहुंचा। वह हमेशा मुझे ‘शरद भाऊ’ कहती थीं।’’ 
पवार ने ट्वीट किया, ‘‘हमने एक महान राजनेता, शानदार वक्ता, कुशल प्रशासक, साथी सांसद और सबसे बढ़कर एक दयालु इंसान को खो दिया है।’’ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
1565119456 yogi 1
एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं। वह उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं। वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मंत्री के रूप में स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।
 
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए सुषमा स्वराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
1565119493 jp nadda
– भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि स्वराज एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण थीं, चाहे विपक्ष के नेता तौर पर या फिर विदेश मंत्री के रूप में।  उन्होंने कहा कि देश उनके शानदार व्यक्तित्व को हमेशा याद रखेगा और उनका निधन देश तथा भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 
1565119536 rajnath t
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विदेश मंत्री के रूप में वह मंत्रालय की कार्यप्रणाली में एक नयी तरह की संवेदनशीलता लेकर आईं। उन्होंने कहा कि वह ‘‘जन मंत्री’’ के रूप में जानी जाती थीं। 
1565119594 prakash
– वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह आम आदमी को विदेश मंत्रालय से जोड़ने वाली असाधारण हस्ती थीं। 
1565119647 sushma smriti irani
– केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्वराज के परिवार में उनके पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं। 
– दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार।

– सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा जायेगा।  
– सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर एम्स से उनके घर के लिए हुआ रवाना !

–  सुषमा स्वराज के निधन पर अमित शाह ने शोक जताया !

1565117468 amit tweet

– देश ने अपनी एक अत्यंत प्रिय बेटी खोई – राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 
1565117409 kovind tweet

– सुषमा स्वराज के निधन पर राहुल गांधी ने शोक जताया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा – 
1565117060 rahul tweet
–  सुषमा स्वराज के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा – सुषमा जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। उसे भारत के लिए की गई हर बात के लिए याद किया जाएगा। मेरे विचार उनके परिवार, समर्थकों और प्रशंसकों के साथ इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समय में हैं। शांति।
1565116225 sushma and modi
– वही दूसरे ट्वीट में कहा कि पिछले 5 वर्षों में ईएएम के रूप में सुषमा जी ने अथक परिश्रम किया। यहां तक ​​कि जब उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, तब भी वह अपने काम के साथ न्याय करने के लिए हर संभव कोशिश करती थी और अपने मंत्रालय के मामलों में अप टू डेट रहती थी। भावना और प्रतिबद्धता को एकीकृत किया गया था।
– आगे ट्वीट में कहा कि एक उत्कृष्ट प्रशासक, सुषमा जी ने अपने द्वारा संभाले गए प्रत्येक मंत्रालय में उच्च मानक स्थापित किए। उसने विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक मंत्री के रूप में हमने उनके सहृदय पक्ष को देखा, जो उन भारतीयों की मदद कर रहे थे जो दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में थे।
1565116511 sushma modi
– वही पीएम मोदी ने अगले ट्वीट में कहा कि सुषमा जी एक विपुल संत्री और उत्कृष्ट सांसद थीं। उन्हें पार्टी लाइनों में सराहा और सम्मानित किया गया। जब वह भाजपा की विचारधारा और हितों के मामलों की बात कर रहे थे, तो वह अनियंत्रित थीं, जिनकी वृद्धि में उनका बहुत योगदान था।
– सुषमा स्वराज के निधन पर कमलनाथ ने किया शोक व्यक्त

1565116787 kamal nath ssushma swaraj
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है। 
श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि वे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बहन श्रीमती स्वराज के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने श्रीमती स्वराज के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 
मुख्यमंत्री ने श्रीमती स्वराज के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी ईश्वर से की है। 
श्रीमती स्वराज का आज रात नयी दिल्ली में निधन हो गया। वे मध्यप्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।
– सुषमा स्वराज के निधन पर पंकजा मुंडे ने ट्वीट करके जताया शोक !
1565116351 pankaja munde
“फुल नही चिंगारी है ये भारत की नारी है “इस नारे को बदल कर “फुल भी है चिंगारी है ये भारत की नारी है ” करनेवाली हमारी फुल सी कोमल और चिंगारी सी तेजस्वी नेता आज हमे छोड कर चली गयी !! तीव्र दुख और वेदना का भाव हैं शब्द नही मेरे पास !!
1565116425 manish sisodiya
 – सुषमा स्वराज जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। भारतीय राजनीति में उनका योगदान अमर रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे : मनीष सिसोदिया
1565116288 sushma die
आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 
श्रीमती स्वराज को रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। उनके गुर्दों का प्रत्यारोपण करीब तीन वर्ष पहले किया गया था। हालांकि वह उससे उबर गयी थीं। 
बता दें कि सुषमा स्वराज ने करीब तीन घंटे पहले ही आर्टिकल 370 हटने के बाद ट्वीट किया था। 
67 वर्षीय सुषमा स्वराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री के पद पर रहीं।  सुषमा स्वराज विदेश में फंसे भारतीयों की मदद करने और भारत आने की कोशिश कर रहे विदेशियों की मदद कर लगातार सुर्खियों में रहीं।  मोदी सरकार की तेज तर्रार मंत्रियों में से एक कही जाने वाली सुषमा स्वराज ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।