मालदीव की संसद में PM मोदी बोले- आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ा खतरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मालदीव की संसद में PM मोदी बोले- आतंकवाद आज विश्व के सामने सबसे बड़ा खतरा

मालदीव ने शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी गणमान्य लोगों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान-ऑर्डर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव की यात्रा पर हैं। यहां एक समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मोदी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। 
मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने ट्विटर पर कहा कि ‘द मोस्ट ऑनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टींगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है। 
UPDATE :- 
 -मालदीव की संसद में PM मोदी ने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग अब भी ‘अच्छे और बुरे’ आतंकवाद के बीच भेद करने की गलती करते हैं।
-आतंकवाद पर मोदी ने कहा आतंकवादियों के न तो अपने बैंक होते हैं और ना ही हथियारों की फैक्टरी, फिर भी उन्हें पैसे और हथियारों की कभी कमी नहीं होती। आतंकवाद की स्टेट स्पॉन्सरशिप सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।
-मोदी बोले शों के संबंध सिर्फ सरकारों के बीच नहीं होते, लोगों के बीच संपर्क उनका प्राण होते हैं।
-PM मोदी ने कहा यहां अलग-अलग विचारधारा और दलों के सदस्य देश में लोकतंत्र, विकास और शांति के लिए सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलते हैं। ठीक उसी प्रकार, जैसे कुछ महीने पहले ही मालदीव की जनता ने एकजुट हो कर पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र की एक मिसाल कायम की। मोदी ने कहा कि भारत हमेशा मालदीव के साथ था और हमेशा रहेगा।
-PM मोदी ने मालदीव की संसद (पीपल मजलिस) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मालदीव दुनिया के सामने सौंदर्य का नायाब नमूना है। यह हिंदमहासागर की कुंजी है. यह देश दुनिया का नायाब नगीना है।
-PM मोदी ने कहा, मालदीव में RuPay कार्ड जारी करने से भारतीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। हम जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएंगे। 
-PM मोदी ने कहा भारत हर हाल में मालदीव के साथ खड़ा है। दोनों देशों के लोग स्थिरता चाहते हैं. हमारी साझेदारी की भावी दिशा पर पूर्ण सहमति है।
-सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान इज्जुद्दीन मिलने के बाद PM मोदी ने मालदीव का आभार जताया। और उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का सम्मान है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध हमेशा मजबूत बने रहेंगे। और कहा मालदीव में विकास के रास्ते खुले हैं। यहां विकास के कई प्रोजेक्ट्स जारी हैं. दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
पीएम मोदी ने वहां के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को क्रिकेट का एक बल्ला भेंट किया। 
D8ig9TlV4AAs6mr
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिकेट से जुड़ हुए। मेरे दोस्त राष्ट्रपति सोलिह एक उत्साही क्रिकेट प्रशंसक हैं लिहाजा मैंने उन्हें विश्व कप में खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला भेंट किया है।
 इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह ने माले में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को विदेश मेहमानों को दिए जानेवाले सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।