हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ता और नागरिकों की सुनी समस्याएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ता और नागरिकों की सुनी समस्याएं

NULL

शिवपुरी: कोलारस के कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उनके पैतृक गांव खतौरा हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनके साथ हेलीकॉप्टर में जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह जी थे। जहां उन्होंने पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री चौहान ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निवारण के आदेश अधिकारियों को दिए।

हेलीपेड पर कलेक्टर तरूण राठी, एसपी सुनील कुमार पांडे, विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र जैन, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, रमेश प्रसाद खटीक, माखन लाल राठौर, रामस्वरूप रिझारी, आलोक बिंदल,अजीत जैन खतौरा, धनपाल यादव, सोनू बिरथरे सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हेलीपेड परमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणोंने उनसे पीरौंठ में तालाब निर्माण की मांग की। वहीं खतौरा के लोगोंने बताया कि माध्यमिक विद्यालय खतौरा में शिक्षक पढ़ाने नहीं आते। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को आदेश दिया कि वह इस समस्या का निराकरण करे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हेलीपेड से 3 किमी दूर रामसिंह यादव के निवास स्थान पर पहुंचे।जहां उन्होंने विधायक स्व. दादा के चित्र परपुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात जनपद अध्यक्ष बदरवास श्रीमतीमिथलेश यादव एवं उनके पुत्र महेन्द्र यादव से बैठकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।