भारी बारिश से मुंबई-गोवा हाईवे पर भूस्खलन, मौसम विभाग ने जारी किया 15 राज्यों में अलर्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारी बारिश से मुंबई-गोवा हाईवे पर भूस्खलन, मौसम विभाग ने जारी किया 15 राज्यों में अलर्ट

मुंबई समेत कई इलाको में शुक्रवार से हो रही भारी बारिश आज सुबह भी जारी है। वही ,मौसम

मुंबई समेत कई इलाको में शुक्रवार से हो रही भारी बारिश आज सुबह भी जारी है। वही ,मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो तक तक देशभर के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मुंबई, जोगेश्वरी और ओडिशा में भारी बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वही, वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए है।
मुंबई समेत कई इलाको में पिछले 24 से भारी बारिश हो रही है। वहीं, जोगेश्वरी में बारिश के बाद वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पानी भर गया। मुंबई के मायानगरी के कई इलाको में 3 से 4 फीट पानी भर गया है.,भारी बारिश के चलते सरकार ने आज ठाणे में स्‍कूल और कॉलेज बंद होना का ऐलान किया है। वहीं, शनिवार की सुबह भारी बारिश के बाद रायगढ़ में मुंबई-गोवा हाईवे पर भूस्सखलन हुआ। जिसके कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। प्रशासन सड़क से मलबा हटाने की कोशिशों में जुटा है। 
इस राज्यों में भारी बारिश होने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मोदी नगर ,बिजनौर,गुलोठी,अमरोहा,पलवल,अलीगढ़ ,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, गुजरात  मुंबई, पश्चिम राजस्थान , गुजरात,पंजाब ,हरियाणा , समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
भारी बारिश से ओडिशा में 5 जिले अलर्ट पर 
मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। ओडिशा सरकार ने भारी बारिश के आसार को देखते हुए 5 जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। एक पत्र में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) नबरंगपुर,कलाहांडी ,मलकानगिरी और नुआपाड़ा में बाढ़ जैसे जैसी स्थिति की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।