सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड; 3 की मौत, 9 जवान लापता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड; 3 की मौत, 9 जवान लापता

सिक्किम में आर्मी कैंप पर लैंडस्लाइड का कहर, कई जवान लापता

सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते आर्मी कैंप पर हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और नौ जवान लापता हो गए हैं। राहत कार्य जारी है, जबकि 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। IMD ने मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। सिक्किम में आर्मी कैंप के पास भूस्खलन की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कुछ सैनिक भी शामिल हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। उत्तरी सिक्किम के लगभग सभी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। रविवार रात को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें कई घर ढह गए। मलबे में लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के शिकार लोगों में सेना के कुछ जवान भी शामिल हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। शवों की पहचान और तलाशी के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले 24 घंटों के लिए ग्यालशिंग, नामची, सोरेंग, गंगटोक और पाकयोंग के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Sikkim Flood

सिक्किम में फंसे 1500 पर्यटक

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोचेन और लाचुंग इलाकों में करीब 1500 पर्यटक फंसे हुए हैं। मंगन जिले के एसपी सोनम देचू भूटिया ने बताया कि लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक ठहरे हुए हैं। भूस्खलन के कारण दोनों तरफ से सड़कें बंद कर दी गई हैं। सभी पर्यटकों को फिलहाल अपने होटलों में ही रहने की सलाह दी गई है।

बढ़ते जलस्तर से आवाजाही ठप

बचाव अभियान पर भी मौसम की मार पड़ रही है। खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य ठप हो गया है। बढ़ते जलस्तर और सड़कें बंद होने के कारण शनिवार और रविवार को किसी भी पर्यटक को सिक्किम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने असम, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल और सिक्किम के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रकने की अपील की गई है।

पूर्वोत्तर में बाढ़ से 34 की मौत, अमित शाह ने दिया मदद का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।