लालू यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जमीन के बदले नौकरी मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी। यह मामला उनके रेल मंत्री कार्यकाल से जुड़ा है जिसमें CBI ने जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप लगाया था।
RJD प्रमुख की जमीन के बदले नौकरी मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि राष्ट्रपति ने CRPC की धारा 197(1) और BNSS की धारा 218 के तहत केस चलाने की मंजूरी दे दी है।
Land For Job Case क्या है ?
जमीन के बदले नौकरी मामले में घिरे लालू यादव का यह केस आज का नहीं ब्लकि उस समय का है जब लालू यादव 2004 से 2009 वर्ष तक रेल मंत्री थे। इस दौरान मध्यप्रदेश में रेलवे डी ग्रुप की भर्ती निकली थी। इस भर्ती में CBI ने आरोप लगाया कि जमीन के बदले नौकरी देना का घोटाला किया गया था और 18 मई 2022 को केस दर्ज किया गया था और जुलाई महिने में लालू यादव को गिरफ्तार किया गया था।