लालू की बड़ी बहन गंगोत्री देवी का हुआ निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लालू की बड़ी बहन गंगोत्री देवी का हुआ निधन

NULL

राजद (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले के एक मामले में साढ़ तीन साल की सजा मिलने की सूचना से सदमे में आयी उनकी इकलौती बड़ी बहन गंगोत्री देवी का आज सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थी।

गंगोत्री देवी के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी और इसके बावजूद लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले के एक मामले में रिहाई के लिए कल उपवास भी रखा था। तभी उन्हें लालू प्रसाद यादव को लम्बी सजा दिये जाने की सूचना मिली जिससे वह सदमे में आ गयी। इसके बाद वह किसी से भी बातचीत नहीं कर रही थी और आज सुबह उनका यहां निधन हो गया।

श्रीमती गंगोत्री देवी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छह भाईयों में एक इकलौती बहन थी जो यहां के बेटनरी कॉलेज स्थित सर्वेंट क्वाटर में अपने दो पुत्रों के साथ रहती थी। अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके ससुराल गोपालगंज ले जाया गया है।

राजद अध्यक्ष की बड़ी बहन के निधन की जानकारी मिलते ही विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव,पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ ही बड़ संख्या में उनके शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए आवास पर पहुंचे।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।