लालू यादव को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली

NULL

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को आज झारखंड हाईकोर्ट से 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिल गई है। लालू यादव इन दिनों 3 दिन की पैरोल पर बडे बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल हुए है। लालू को 11 से 13 मई तक की पैरोल मिली थी।

आपको बता दें कि लालू यादव अपने बेटे तेजप्रताप की सगाई में शामिल नहीं हो सके थे। अभी हाल ही में तेज प्रताप और ऐश्वर्या की पटना के एक होटल में सगाई हुई थी। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, लगातार मेहमानों को शादी का कार्ड दिया जा रहा है। बुधवार को ही दोनों के संगीत की रस्म निभाई गई।

शादी के कार्ड पर विवाह समारोह का पूरा ब्योरा दिया गया है। कार्ड में लिखा है कि 11 मई दिन शुक्रवार को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा और उसके बाद 12 मई को शादी होनी है। राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड से बारात 12 मई को शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुभ विवाह रात्रि बेला में होगा।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।