पटना : बिहार में लालू-राबड़ी की सरकार में 15 साल तक कोई कंपनी को नहीं छोड़ा जिससे जमीन और मकान नहीं लिया हो। आज सहारा गु्रप ने भी उनके नाम से आलीशान मकान दिया है। लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी अपने राजनीतिक बारिश तेजस्वीर यादव को टिस्को के दो मंजिला गेस्ट हाउस के मालिक बनाने के लिए केवल टाटा समूह को ही इस्तेामल नहीं किया गया बल्कि सहारा समूह एवं प्रेमचन्द्र गुप्ता को भी पूरा इस्तेामल किया गया है।
ये बातें आज उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि फेयरग्रो होल्डिंग प्रा. लि. जैसा मुखौटा सेल कंपनी के माध्मय से किया। ताकि किसी को जानकारी नहीं मिल सके।
जिस राजेश कुमार ने फेयरग्रो कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि बनकर 65 लाख का भुगतान किया और सेल डीड पर क्रेता के रूप में हस्ताक्षर किया वह फेयरग्रो का न तो निदेशक था न शेयर होल्डर और न ही उस कंपनी का कोई कर्मचारी था।
क्योंकि फेयरग्रो कम्पनी में कोई कर्मचारी कभी नियुक्त ही नहीं किया गया। यह राजेश कुमार जे. बी. राय डीएमडी सहारा समूह के पीण्एस थे तथा वर्तमान में कॉपरेट डिविजन ऑफ सहारा मीडिया में महत्वपूर्ण पद पर हैं। श्री मोदी ने बताया कि बृज सरीन और श्री यश चैधरी जो फेयरग्रो के निदेशक है।
उन्होने बताया कि फेयरग्रो बैलेंस सीट पर बे राजेश कुमार के कहने पर ही हस्ताक्षर करते थें और इस कम्पनी से राजेश कुमार ने ही परिचय कराया। जांच में यह भी पाया गया कि राजेश कुमार के ईमेल आईडी पर फेयरग्रो के अनेक निदेशक की नियुक्ति एवं त्यागपत्र के कागज पाये गए तथा राजेश कुमार वास मैनेजिंग एण्ड कंट्रोलिंग द रेगुलर डे टू डे एफेयर ऑफ द कंपनी इंनवॉल्विंग एमसीए फिलिंग्स।
राजेश कुमार ने ये भी बताया कि सहारा ग्रुप के डीजीएम श्री हरदीप सिंह के निर्देश पर वे काम करते थे। श्री राजेश कुमार ने सेल-डीड पर जो पता दिया है पिता श्याम नारायण सिंह,एसके पुरी रोड नं.-1, पटना पूरी तरह से फर्जी है। इस पते पर राजेश कुमार नामक कोई व्यक्ति कभी नहीं रहता था।
विजय पाल त्रिपाठी जो फेयरग्रो के 2008में निदेशक थे वे प्रेम चन्द्र गुप्ता की कम्पनी डिलाईट माक्रेटिंक के भी 2006 में निदेशक थे। अनिल तुलस्यान पिता देवकी नन्दन तुलस्यान प्रेम चन्द्र गुप्ता के चचेरे भाई है तथा श्री गुप्ता के अनेक कम्पनियों से जुड़े रहें हैं।
टिस्को ने अपनी बेसकीमती जमीन एक फर्जी कम्पनी फेयरग्रो जिसका संचालन पहले प्रेम चन्द्र गुप्ता और बाद में सहारा समूह कर रहा था के माधम से तेजस्वी यादव एवं लालू परिवार के अन्य सदस्यों के नाम लिख दी। इस जमीन की खरीद के लिए 65 लाख की व्यवस्था सहारा समूह के द्वारा ही की गई। इस अवसर पर देवेश कुमार, प्रेम रंजन पटेल, पंकज सिंह, राकेश कुमार ङ्क्षसह, अशोक भटट, भाई सनोज यादव इत्यादि उपस्थित थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


















