लालू प्रसाद यादव मुंबई के अस्पताल में भर्ती  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लालू प्रसाद यादव मुंबई के अस्पताल में भर्ती 

NULL

मुंबई : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए हैं। उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि कुछ साल पहले यादव की बायपास सर्जरी हुई थी। उन्होंनें इस संस्थान के हृदय रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर रामाकांत पांडा से इलाज के लिए समय मांगा था।

चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह सप्ताह की जमानत दी है। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि पांच डॉक्टरों की एक टीम को उनके इलाज के लिए तैयार किया गया है। यादव पिछले साल दोषी करार दिए जाने के बाद 23 दिसंबर से जेल में थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।