लालू ने नितीश पर कसा तंज ,बतायें बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैर वाले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लालू ने नितीश पर कसा तंज ,बतायें बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैर वाले

NULL

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य के जल संसाधन मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आयी या चार पैरों वाले चूहों की वजह से।

nitish kumar3

श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीट पर मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा, नीतीश बतायें कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आयी या चार पैरों वाले चूहों की वजह से जो तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ खा गए।

एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने ख़ास अंदाज में कहा कि बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है नीतीश की थोड़े है। नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त है। जय हो चूहा सरकार की।

राजद सुप्रीमों ने कहा कि पहले हजारों लीटर शराब गायब होने पर चूहों को जिम्मेवार ठहरा दिया गया था। अब बाढ़ में हजारों लोगों के मारे जाने पर एक फिर चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया गया है। मानो ये चूहे ना हुए नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए।

उन्होंने कहा कि गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते है बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई। यदि नहीं तो, पता करिए, नीतीश बतायेगे चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।