लद्दाख : फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, पेट्रोलिंग को लेकर हुई धक्कामुक्की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लद्दाख : फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, पेट्रोलिंग को लेकर हुई धक्कामुक्की

भारत और चीन के सैनिक फिर एक बार आमने-सामने हुए और भिड़ गये। सेनाओं के जवानों के बीच

भारत और चीन के सैनिक फिर एक बार आमने-सामने हुए और भिड़ गये। सेनाओं के जवानों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। दरअसल, बुधवार यह घटना 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई, जिसके एक तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण है। 

PM मोदी का झारखंड दौरा आज, करेंगे विधानसभा और साहेबगंज बंदरगाह का उद्घाटन

हालांकि दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद हालात सामान्य हो गई है. दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह घटना उस वक्त हुई जब भारतीय सैनिक पट्रोलिंग पर थे। बता दें कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के भारत सरकार के फैसले से चीन बौखलाया हुआ है। लद्दाख के मामले पर चीन और भारत में तनातनी का भी माहौल है। 
साल 2017 को भी दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी। इतना ही नहीं, डोकलाम में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबरें आ चुकी हैं। डोकलाम में दोनों सैनिकों के बीच काफी दिनों तक तनातनी रही थी। करीब 70 दिनों तक एक दूसरे के सामने डटे रहने के बाद दोनों देशों के सैनिक हटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।