क्षिप्रा एक्सप्रेस रोज चलेगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्षिप्रा एक्सप्रेस रोज चलेगी

NULL

भोपाल : भारतीय रेल देश को एक करती है। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इन्दौर से कलकत्ता के बीच चलने वाली क्षिप्रा एक्सप्रेस को अब प्रतिदिन चलाया जाएगा। इस ट्रेन में पेन्ट्री की व्यवस्था भी रहेगी। यह बात मुख्यमंत्री और रेल मंत्री ने विधानसभा के सभागार में 63वें रेल सप्ताह के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रेल के सफर की किसी अन्य साधन से तुलना नहीं की जा सकती। रेल की यात्रा देश की धड़कन का अहसास करवाती है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन पंचायत के निर्णय के पालन में तीर्थदर्शन योजना संचालित की गई है। इस योजना में 60 वर्ष के अधिक उम्र के वृद्धजन रेल द्वारा तीर्थस्थलों का दर्शन करते हैं।

उन्होंने रेल व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेलवे बनाने के लिये समर्पित और संकल्पित होने की जरूरत है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय रेल की व्यवस्थाएं स्वच्छ, सुरक्षित और समयबद्ध हों। हमें इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि रेल सप्ताह का आयोजन नई महत्वांकक्षाओं, बेहतर कार्य और ऊंचे लक्ष्य निर्धारण का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल को नया रूप देने का जो कार्य वर्ष 2014 से प्रारंभ हुआ है, उसे पूरा करने के लिये ईमानदारी, लगन और आत्मभाव के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार रेल की सेवाओं में बेहतर योगदान देने और अच्छी सेवा देने के लिये दिये जा रहे हैं।

इन पुरस्कारों में जिनके नाम विजेताओं में नहीं, उनका भी योगदान है। उनके भी योगदान को पुरस्कार के रूप में मान्य किया गया है। कार्यक्रम में रेल मंत्रालय के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।  इस मौके पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सांसद आलोक संजर एवं रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी भी मौजूद थे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।