Kolkata Doctors Case: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, शनिवार से शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kolkata Doctors Case: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, शनिवार से शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं

Kolkata Doctors Case: कोलकाता कांड के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने काम पर वापस लौटने का फैसला किया है। फिलहाल, डॉक्टर्स सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही देंगे। उन्होंने हड़ताल को आंशिक रूप से खत्म करने का ऐलान किया है। वे शनिवार से अपने काम पर लौटेंगे। हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि वे न्याय के लिए लड़ते रहेंगे। बता दें, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

अभी ओपीडी सेवाएं सस्पेंड रहेंगी

जानकारी के अनुसार, जूनियर डॉक्टरों की तरफ से शुक्रवार दोपहर 3 बजे स्वास्थ्य भवन से सीबीआई दफ्तर तक जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार से जूनियर डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी में रहेंगे। जूनियर डॉक्टर तुरंत ओपीडी में शामिल नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार दोपहर वे स्वास्थ्य भवन से वापस अपने कॉलेज जाएंगे और एसओपी तय करेंगे।

41 दिनों के बाद काम पर लौटेंगे डॉक्टर

सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक में उनकी मांगों को पूरा करने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की ऐलान कर दिया है। डॉक्टर अब काम पर लौटेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भी डॉक्टरों को वापस काम पर लौटने को कहा था। जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार 20 सितंबर से स्वास्थ्य भवन और कोलकाता में चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म करने का ऐलान किया है। शनिवार 21 सितंबर से सभी डॉक्टर काम पर वापस लौटेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की मदद करेंगे। जूनियर डॉक्टर 41 दिनों के बाद अपने काम पर वापस लौटेंगे।

सीएम को साथ 3 मांगों पर बनी सहमती

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की 5 में से तीन मांगों को माना और चिकित्सा शिक्षा निदेशक और स्वास्थ्य सेवा निदेशक को हटा दिया। पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को भी मंगलवार को हटाकर नए आईपीएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (उत्तर) को भी हटा दिया, जिनके खिलाफ पीड़ित परिवार ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।