Kolhapur Accident: तेज रफ्तार कार ने 6 बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Kolhapur Accident: तेज रफ्तार कार ने 6 बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 की मौत

Kolhapur Accident: महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर जिले के साइबर चौक पर हुआ भीषण कार हादसा। एक तेज रफ़्तार कार ने 3 बाइक पर सवार 7 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है और इलाके में शीशे और टूटे हुए दोपहिया वाहन बिखरे पड़े हैं। इसी बीच घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक पर सवार लोगों को उड़ा दिया हैं। वहीं गंभीर रूप से घायलों को कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Highlights

  • महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत
  • हादसे में कार चालक की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

मौके से मिली सूचना के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे कोल्हापुर के साइबर चौक पर दर्दनाक हादसा हुआ है। शिवाजी विश्वविद्यालय से साइबर चौक आने वाली सड़क पर सेंट्रो कार के चालक वसंत चव्हाण (72) ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। यह कार तेज गति से साइबर चौक में घुसा और सामने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। तभी कार आगे जाकर खंभे से टकराकर पलट गई।

हादसे में 3 लोगों की मौत

इसमें कार चालक समेत हर्षद पाटिल और प्रदीप पाटिल नाम के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धनाजी शंकर कोली, शुभांगी धनाजी कोली, समर्थ पंकज पाटिल, जयराज पाटिल, प्रथमेश पाटिल, मयूर खोत नामक छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका सीपीआर अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में कार के ड्राइवर वसंत चव्हाण शिवाजी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति थे और 72 साल के थे। इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।