CUET PG 2024 एग्जाम देने से पहले जान लें ये गाइडलाइन, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
Girl in a jacket

CUET PG 2024 एग्जाम देने से पहले जान लें ये गाइडलाइन, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

CUET PG 2024

CUET PG 2024 : सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए ये जरुरी खबर है। बता दें कि एनटीए, सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च के बीच करेगा लेकिन उससे पहले ड्रेस कोड से लेकर टाइमिंग से जुड़े गाइडलाइन (CUET PG 2024) जानना बेहद जरुरी है।

Highlights

  • 11 मार्च से शुरू होगी एग्जाम
  • रिपोर्टिंग टाइम का रखें खास ध्यान
  • फोटो आईडी भी जरूर कैरी

इस तारीख को होगी परीक्षा

CUET PG 2024
CUET PG 2024

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस (CUET PG 2024) टेस्ट 2024 का आयोजन 11 मार्च से शुरू होगी। विद्यार्थियों को एग्जाम से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होती है। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर इस बारे में डिटेल में जानकारी दी होगी इसलिए एग्जाम देने जाने से पहले इसे ठीक से पढ़ लें।

परीक्षा से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान

CUET PG 2024
CUET PG 2024
  • रिपोर्टिंग टाइम (CUET PG 2024) का खास ध्यान रखें और समय से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • ध्यान रहे की एग्जाम के लिए किसी हाल लेट न हों।
  • अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी जरूर ले जाएं।
  • कंप्यूटर पर पेपर मिले तो चेक कर लें कि जो विषय आपने चुनें हैं उन्हीं का पेपर है।
  • कोई समस्या (तकनीकी भी) हो तो तुरंत परीक्षा नियंत्रक को बताएं।
  • अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा सेल्फ डिक्लयरेशन की प्रिंटेड कॉपी भी ले जाएं।
  • अटेंडेंस शीट पर लगाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जरूर ले जाएं।
  • कोई फोटो आईडी भी साथ में जरूर कैरी करें।
  • पीएच या ऐसा कोई जरूरी सर्टिफिकेट हो तो उसे भी साथ ले जाएं।
  • ड्रेस कोड भी फॉलो करें, जैसे लाइट कलर के हाफ स्लीव्स की शर्ट या टीशर्ट को ट्राउजर के साथ पहन सकते हैं।
  • शूज़, बेल्ट, ज्यूलरी या हील पहन कर न जाए। इसके अलावा बहुत जेब वाले कपड़े, बहुत ढ़ीले कपड़े भी न पहनें।
  • अपने साथ ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल, ट्रांसपैरेंट छोटी बोतल में सेनिटाइजर और मास्क ले जा सकते हैं।
  • किसी भी प्रकार की कम्यूनिकेशन डिवाइस न ले जाएं।
  • ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, स्केल, पेन ड्राइव वगैरह कुछ न ले जाएं।
  • फूड आइटम और कलर्ड बॉटल में पानी न ले जाएं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।