किरण चौधरी का हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा, भाजपा से होंगी राज्यसभा की उम्मीदवार
Girl in a jacket

किरण चौधरी का हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा, भाजपा से होंगी राज्यसभा की उम्मीदवार

हरियाणा : हरियाणा में चार बार की कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वो हरियाणा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार होंगी। उन्होंने जून में बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा का दामन थामा था। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Highlight :

  • कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने विधानसभा से दिया इस्तीफा 
  • किरण चौधरी ने जून में बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा का दामन थामा था
  • विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने किरण चौधरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया

भाजपा की ओर से उम्मीदवार होंगी किरण चौधरी

लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा सीट खाली कर दी थी। माना जा रहा है कि भाजपा राज्यसभा सीट के लिए किरण चौधरी के नाम की घोषणा कर सकती है। बता दें कि 2019 में भिवानी के तोशाम से कांग्रेस की विधायक चुनी गईं किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं। किरण ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी को ‘व्यक्तिगत जागीर’ की तरह चलाया जा रहा है। उनका इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर था।

हरियाणा में 'तीन लाल' लगाएंगे भाजपा की नैया पार | Haryana Politics | Kiran Chaudhary | BJP | Assembly Election 2024 | | Haryana Politics: हरियाणा में 'तीन लाल' लगाएंगे भाजपा की

कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का किया फैसला

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। 90 सदस्यीय सदन में कांग्रेस को बहुमत नहीं है। राज्यसभा सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 44 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। किरण के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के पास 28 विधायक रह गए हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, जिससे कांग्रेस के विधायकों की संख्या 31 हो गई है। भाजपा के पास 41 विधायक हैं। हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा और निर्दलीय नयन पाल रावत के समर्थन से उनके विधायकों की संख्या 43 हो गई।

कांग्रेस ने किरण को अयोग्य ठहराने के लिए स्पीकर गुप्ता को याचिका दी है

जननायक जनता पार्टी के विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा और जोगी राम सिहाग ने लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया था। अगर वे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को भी समर्थन देते हैं, तो पार्टी की संख्या 45 हो जाएगी। कांग्रेस ने किरण को अयोग्य ठहराने के लिए स्पीकर गुप्ता को याचिका दी है। जबकि जेजेपी ने भी सुरजाखेड़ा और सिहाग को अयोग्य ठहराने की मांग की है। दोनों मामले अभी भी लंबित हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA किरण चौधरी ने बेटी संग

(Input From IANS)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।