कर्नाटक : राहुल का BJP पर वार, कहा - GST और नोटबंदी से देश को हुआ भारी नुक्सान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक : राहुल का BJP पर वार, कहा – GST और नोटबंदी से देश को हुआ भारी नुक्सान

NULL

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह लगातार मंदिर, मठ और मजारों के दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल शनिवार को मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर का दर्शन पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद रहे।

rahul gandhi

इसके बाद राहुल ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। राहुल ने नोटबंदी को एक बार फिर बहुत बड़ी गलती बताया है। उन्होंने कहा यह नहीं की जानी चाहिए थी। राहुल ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी हम देश में रोजगार पैदा नहीं कर पा रहे हैं। इसका क्या कारण हैं।

rahul gandhi

पीएनबी घोटाले पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि नीरव मोदी देश का 22 हजार करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया है। लेकिन हमारी सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। उन्होंने कहा, क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर आपको 22,000 करोड़ रुपये जाए तो आपके जैसे युवा महिलाओं द्वारा कितने व्यवसायों का निर्माण किया जा सकता था।

बता दें कि इससे पहले भी राहुल राज्‍य में मंदिर और मठों के दर्शन करते रहे हैं। बुधवार (21 मार्च) को राहुल चिकमंगलूर के शृंगेरी शारदा पीठ पहुंचे थे और यहां पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थी।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।