कर्नाटक कैबिनेट ने कुमारस्वामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक कैबिनेट ने कुमारस्वामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

पुरानी कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता को लेकर गठबंधन को कुछ परेशानी में डाल दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के एक दिन बाद कर्नाटक में राज्य कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया। साथ ही, यह भी कहा गया कि गठबंधन सरकार चलती रहेगी। राज्य में कांग्रेस-जदएस गठबंधन के लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन का जायजा लेने के लिए कैबिनेट की एक अनौपचारिक बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि बृहस्पतिवार को आया जानादेश केंद्र की सरकार के लिए है, ना कि राज्य सरकार के लिए। कांग्रेस नेता परमेश्वर ने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगा। परमेश्वर ने कहा, ‘‘…हमने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। यह फैसला आज सभी मंत्रियों ने लिया।’’ उन्होंने कहा कि सभी विधायक उनके साथ हैं और गठबंधन कुमारस्वामी के नेतृत्व के तहत काम करना जारी रखेगा। इस सरकार को कोई खतरा नहीं है। दरअसल, भाजपा ने बृहस्पतिवार को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों में राज्य राज्य की 28 सीटों में 25 पर जीत दर्ज की, जिसने राज्य की एक साल पुरानी कुमारस्वामी सरकार की स्थिरता को लेकर गठबंधन को कुछ परेशानी में डाल दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल कर सकी। इसे राज्य में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन बताया जा रहा है। जेडीएस ने एक सीट जीती जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। 
दक्षिण भारत में कर्नाटक ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा को अच्छी खासी सफलता मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।