Kangna Ranuat Nomination : कंगना रनौत आज मंडी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी
Girl in a jacket

Kangna Ranuat Nomination : कंगना रनौत आज मंडी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

Kangna Ranuat Nomination : कंगना रनौत आज मंडी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। आज हिमाचल प्रदेश के सभी चारों मंडी, हमीरपुर, शिमला व कांगड़ा लोक सभा सीटों व 6 विधानसभा सीटों लाहुल स्पीति, बड़सर, धर्मशाला, गगरेट, सुजानपुर व कुटलैहड़ में रहे उपचुनाव के लिए पर्चे भरने का आखिरी दिन है। सभी पर्चों की जांच बुधवार 15 को होगी जबकि 17 मई दोपहर 3 बजे तक मानांकन पत्र वापस लिए जाने का समय है।

मंडी से अब तक 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के अलावा बसपा व अन्य दलों के उम्मीदवार हैं। आज मंडी में भाजपा अपनी ताकत दिखाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के अलावा कई बड़े नेता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

कंगना रनौत के मुकाबले 3-3 बार यहां से सांसद रहे वीरभद्र व प्रतिभा सिंह के बेटे व प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मैदान में आ जाने के चलते काफी रोचक व कांटे के संघर्ष वाली बन गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस इस बार भाजपा के लिए कड़ी चुनौती देने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि 9 मई को विक्रमादित्य सिंह के नामांकन पत्र भरने के मौके पर जुटाई गई भीड़ और इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला का मौजूद रहना कांग्रेस की गंभीरता को दिखाता हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।