कांची मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का 83 साल में निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांची मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का 83 साल में निधन

NULL

कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य श्री जयेन्द्र सरस्वती का आज निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे। जयेन्द्र सरस्वती को सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, इसी दौरान उनका देहांत हुआ। उनका निधन कांचीपुरम के प्राइवेट अस्पताल में हुआ है। उन्हें 1994 में कांची मठ का प्रमुख बनाया गया था। बता दें कि 18 जुलाई 1935 को जन्मे जयेन्द्र सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य थे। वह 1954 में शंकराचार्य बने थे। कांची मठ के द्वारा कई सारे स्कूल, आंखों के अस्पताल चलाए जाते हैं।


आपको बता दें कि कांची मठ तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थापित है। यह पांच पंचभूतस्थलों में से एक है। यहां के मठाधीश्वर को शंकराचार्य कहते हैं। यह दक्षिण भारत के महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है।

बीजेपी नेता राम माधव ने जयेन्द्र सरस्वती के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वह सुधारवादी संत थे, उन्होंने समाज के लिए काफी काम किए।

वही, केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने भी जयेन्द्र सरस्वती के निधन पर दुख जताया।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।