कमलनाथ ने मोदी सरकार पर साधा निशाना , बोले - बीजेपी सरकार विकास सहित सभी मोर्चो पर रही असफल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कमलनाथ ने मोदी सरकार पर साधा निशाना , बोले – बीजेपी सरकार विकास सहित सभी मोर्चो पर रही असफल

NULL

कांग्रेस के महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी मोर्चो पर असफल रही है। उसने विकास का झूठ उजागर होने पर जनता को नये भारत निर्माण का सपना दिखाकर गुमराह करना शुरू कर दिया है।

कमलनाथ ने विधायक तरूण भानोत ने कहा कि गुजरात में भाजपा ने वर्ष 2002 में समुदायों का बंटवारा कर चुनाव जीता था। इस बार भी वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं हजारों करोड़ रूपये की डील का प्रस्ताव लेकर जाते हैं, इसलिये उनका रेड कॉरपेट बिछाकर स्वागत किया जाता है। इसे अपना सम्मान मानना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न देशों से हो रहे सौदों को एग्रीमेंट का शर्त बताकर सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार भी हमला बोलते हुए कहा कि यहां कृषि और किसानों के साथ उद्योगों की हालत भी खराब है। प्रदेश में पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी निवेशक नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान का जितना उत्पादन बढा है, उससे ज्यादा आयात किया जा रहा है। इसका असर कृषि क्षेत्र पर पड रहा है। किसानों की उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान हताशा की स्थिति में है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

कमलनाथ कहा कि नौजवानों के बिना प्रदेश का भविष्य नहीं बन सकता। देश में सबसे अधिक युवा मध्यप्रदेश में बेरोजगार है। उन्हें रोजगार मिलना चाहिए।

उन्होंने एक सवाल के पूछे गये जवाब में कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, समय आने पर पता चल जायेगा। कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।