जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी होंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी होंगे

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा और पीयूष गोयल को क्रमश: उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु के लिए लोकसभा

भाजपा ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा और पीयूष गोयल को क्रमश: उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले पार्टी ने 17 राज्यों के लिए इसी तरह की नियुक्ति की थी। पार्टी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि गुजरात के नेता गोरधन झड़फिया उत्तर प्रदेश के लिए छह सह प्रभारी में एक होंगे।

उन्होंने कहा कि उप्र जैसे बड़े राज्यों में कई सह-प्रभारी की जरूरत है। इससे पहले खबर आयी थी कि झड़फिया उत्तरप्रदेश प्रभारी होंगे। अब तक, भाजपा ने राज्य के लिए तीन सह-प्रभारी नियुक्त किये हैं। भाजपा के एक बयान में कहा गया कि नड्डा लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश के प्रभारी होंगे। राज्य से लोकसभा के लिए 80 सदस्य चुने जाते हैं।

BJP

सूत्रों ने बताया कि निर्मला सीतारमण दिल्ली की प्रभारी होंगी। पूर्व मंत्री कलराज मिश्रा हरियाणा के प्रभारी होंगे जबकि अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा और जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी दी गयी है लेकिन इन राज्यों के लिए कुछ और वरिष्ठ नेता प्रभारी होंगे । गोयल को तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की जिम्मेदारी दी गयी है । बयान में कहा गया है कि भाजपा महासचिव मुरलीधर राव कर्नाटक के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।