पत्रकार रजत शर्मा बने DDCA के नए अध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पत्रकार रजत शर्मा बने DDCA के नए अध्यक्ष

चुनाव 30 जून को हुआ था। रजत के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही फिरोत्रशाह कोटला मैदान में

वरिष्ठ पत्रकार और एक टीवी हस्ती रजत शर्मा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के नये अध्यक्ष बन गये हैं। डीडीसीए के 27 से 30 जून तक हुये चुनावों के साथ परिणामों की सोमवार को घोषणा की गयी जिसमें रजत के पैनल ने पूरी तरह बाजी मार ली। रजत ने अध्यक्ष पद के दो अन्य उम्मीदवारों पूर्व क्रिकेटर मदन लाल और सीनियर वकील विकास सिंह को पराजित किया। रजत शर्मा के पक्ष में 54.40 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं राकेश कुमार बंसल को डीडीसीए का वाइस-प्रेजिडेंट चुना गया है।

बंसल को इस चुनाव में कुल 48.87 प्रतिशत वोट मिले। असोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए 30 जून को चुनाव हुआ था। रजत के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही फिरोत्रशाह कोटला मैदान में ढोल नगाड़ बजने लगे और मिठाइयां बांटी गयीं। रजत ने इस जीत के लिए अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद दिया।

जानकारी के लिए बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली भी डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं, इस बार वह तबीयत खराब होने के कारण वोट डालने नहीं जा पाए। डीडीसीए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कई बार चर्चा में रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, हालांकि आरोप सिद्ध ना होने के कारण उन्होंने माफी भी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।