ओडिशा में कांग्रेस के साथ मिलकर झामुमो लड़ेगा चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा में कांग्रेस के साथ मिलकर झामुमो लड़ेगा चुनाव

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को एलान किया कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर ओडिशा में लोकसभा

बारिपदा (ओडिशा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को एलान किया कि वह कांग्रेस के साथ मिलकर ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी प्रमुख शीबू सोरेन की बेटी अंजनी मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

मयूरभंज से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी की उम्मीदवारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि अंजनी का ससुराल मयूरभंज जिले में ही है और वह वहीं रहती भी हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

विधानसभा चुनाव पर हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों की कुछ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिसके लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के साथ चार दिनों के भीतर सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।