Jharkhand Polls : झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान, बनाए जाएंगे 29,562 पोलिंग स्टेशन
Girl in a jacket

Jharkhand Polls : झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान, बनाए जाएंगे 29,562 पोलिंग स्टेशन

Jharkhand Polls

Jharkhand Polls : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे, जबकि महाराष्ट्र के साथ ही 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Jharkhand Polls : झारखंड में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा। पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिनमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में इस बार चुनाव में 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा ?

Jharkhand Polls : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, पहली बार मतदान करने वाले 11.84 लाख युवा मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल है। इसके अलावा 66.84 लाख मतदाताओं की उम्र 20 से 29 साल के बीच है। 3.67 लाख मतदाता दिव्यांग हैं, जबकि 1.14 लाख मतदाताओं की उम्र 85 साल से अधिक है। इसके साथ ही 448 थर्ड जेंडर मतदाता हैं, वहीं 1,706 मतदाताओं की उम्र 100 साल से अधिक है।

पहले चरण में इन 43 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

पहले चरण में जिन 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर की सीटें शामिल हैं।

Jharkhand Polls : वहीं, दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी की सीटें शामिल हैं। जुआनकारी के लिए बता दें कि झारखंड में इस समय जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। वहीं, विपक्ष की भूमिका में भाजपा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।