JD (S) के मंत्री, BJP नेताओं के बीच मुलाकात ; दोनों पक्ष ने कहा - कुछ खास नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

JD (S) के मंत्री, BJP नेताओं के बीच मुलाकात ; दोनों पक्ष ने कहा – कुछ खास नहीं

कर्नाटक में गठबंधन सरकार पर मंडराते खतरे के बीच मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के बेहद करीबी मंत्री ने

बेंगलुरु : कर्नाटक में गठबंधन सरकार पर मंडराते खतरे के बीच मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के बेहद करीबी मंत्री ने गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। 
हालांकि, दोनों ही पक्षों का कहना है कि इस मुलाकात में कुछ खास नहीं है, लेकिन इसने अटकलों का बाजार जरूर गर्म कर दिया है। 
यहां तक कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ करार दिया है। उनका कहना है कि तमाम अस्थिरता के बीच भी कांग्रेस-जद(एस) सरकार मजबूत बनी हुई है। 
गठबंधन के 10 बागी विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार से मुलाकात और उन्हें ताजा इस्तीफे सौंपने की खबर के तुरंत बाद टीवी चैनलों पर राज्य के पर्यटन मंत्री सा. रा. महेश और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव तथा के.एस. ईश्वरप्पा के बीच मुलाकात की खबरें आने लगीं। 
इस मुलाकात और उससे जुड़ी खबरों ने राज्य में सरकार बनाने के लिए जद(एस) और भाजपा के बीच गठबंधन के रास्ते तलाशने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।