जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप आज लेंगे शपथ , समारोह में मोदी-शाह भी होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप आज लेंगे शपथ , समारोह में मोदी-शाह भी होंगे शामिल

NULL

हिमाचल प्रदेश में चुनावी उठा पटक के बाद विजेता बनकर उभरे जयराम ठाकुर आज मुख्यमंत्री पद की शपथ  सुबह 11 बजे लेंगे। सुबह 11 ऐतिहासिक रिज मैदान में होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत कई वीवीआईपी नेता यहां पहुंच रहे हैं। इसके लिए 325 गाड़ियाें का काफिला तैयार किया गया है। शिमला में इससे पहले आज तक किसी भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए इतना बड़ा इंतजाम कभी नहीं किया गया है।

वही , अभी हिमाचल प्रदेश की नयी सरकार में मंत्रियों के नाम या उनकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जयराम ठाकुर के साथ 4 से 6 मंत्री शपथ ले सकते हैं. जिसमें शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज, महिला कोटे से कांगड़ा ज़िले की शाहपुर सीट चार बार की विधायक सरवीण चौधरी, सिरमौर की नाहन सीट राजीव बिंदल के अलावा मंडी से अनिल शर्मा का नाम मंत्रिपद की शपथ लेने वालों की दौड़ में आगे चल रहा है.

आपको बता दे बीजेपी ने नव निर्वाचित विधायकों ने पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को अपना नेता चुना। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बाद में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इस भव्य समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और रिज, अन्नाडेल हेलीपैड तथा जुब्बार-हट्टी हवाई अड्डा एसपीजी के सुरक्षा घेरा में है।

बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही चुनाव में दो निर्दलीय और मार्क्‍सवादी कम्युनस्टि पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

जानिए जयराम ठाकुर के बारे में …
जयराम ठाकुर वल्लभ कालेज मंडी से बीए की पढ़ाई कर रहे थे तो उन्होंने एबीवीपी के माध्यम से छात्र राजनीति में प्रवेश किया। यहीं से शुरूआत हुई जय राम ठाकुर के राजनीतिक जीवन की। जय राम ठाकुर ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जयराम ठाकुर एबीवीपी से जुड़े रहने के बाद साथ-साथ संघ के साथ भी जुड़े और कार्य करते रहे। जयराम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर जाकर एबीवीपी का प्रचार किया और 1992 को वापिस घर लौटे। जयराम ठाकुर हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। जयराम ठाकुर अपने नए मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।