नोएडा सड़क हादसे में जगतगुरु कृपालु महाराज की बेटी की मौत, दो बहनें गंभीर रूप से घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोएडा सड़क हादसे में जगतगुरु कृपालु महाराज की बेटी की मौत, दो बहनें गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी का निधन, बहनें अस्पताल में भर्ती

मथुरा से नोएडा रास्ते में जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी की नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनका शव आज शाम 4 बजे वृंदावन के प्रेममंदिर लाया जाएगा. इसके बाद भक्तों के दर्शन के बाद उनके शव को सोमवार को यमुना तट पर विशाखा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार होगा।

दरअसल, जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी डॉक्टर विशाखा त्रिपाठी (75) अपनी छोटी बहन श्यामा (69) और कृष्णा त्रिपाठी (67) के साथ वृंदावन से नोएडा जा रही थी. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने यमुना एक्सप्रेस वे पर कार को टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बहनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई. कृष्णा त्रिपाठी और डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल है, उनका इलाज नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।