आज हम आपको बताने जा रहे है 350 रुपये के सिक्के की बारे में , जो जल्द ही होगा आपकी जेब में ! जी हाँ , ये सुनकर आपको यकीन तो हो नहीं रहा होगा और आप इसे झूठ समझ रहे होंगे लेकिन ये सच है। भले ही सरकार बड़े-बड़े नोट जारी कर दे, लेकिन यह बात हम सब समझते हैं कि सिक्कों की अपनी महत्तवता क्या है। अक्सर खुल्ले पैसे ना होने की स्थिति में हमे सिक्कों का ख्याल आता है और हम एक, दो, पांच या 10 का सिक्का खोजने लगते हैं।
लेकिन अब समय ऐसा आने वाला है जब हमारे जेब में ना सिर्फ छोटे सिक्के, बल्कि बड़े सिक्कों को संभाल कर रखना पड़ सकता है। यह बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सरकार जल्द ही अब अधिक मूल्य वाला 350 रुपये का सिक्का लकेर आ रही है।
आपको बता दे कि 10 रुपए का सिक्का इस वक्त भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ी कीमत का सिक्का है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में देश में सबसे बड़े मूल्य का सिक्का 350 रुपए का होगा। भारत सरकार 350 रुपए का सिक्का लाने वाली है। यह एक स्मरणीय सिक्का होगा, जो गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती के मौके पर जारी किया जाएगा।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। सिखों के दसवें एवं अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाश पर्व 30 दिसंबर, 2016 से लेकर 5 जनवरी, 2017 तक तख्त श्री पटना साहिब में मनाया गया।
अधिसूचना में कहा गया है, ‘श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव की याद में केंद्र सरकार की ओर से 350 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा।’
भारतीय रिजर्व बैंक की नोटिफिकेशन के अनुसार , इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसे बनाने में चांदी, तांबा, निकेल एवं जिंक का इस्तेमाल होगा। सिक्के में 50 तक चांदी, 40 फीसद तांबा, 5 प्रतिशत निकेल और 5 फीसद जिंक का इस्तेमाल किया जाएगा।
आगे बताया गया है कि सिक्के के सामने के हिस्से पर अशोक स्तंभ होगा। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इसी हिस्से पर रुपये का चिन्ह और बीच में 350 लिखा होगा। इसके साथ ही सिक्के के एक तरफ अंग्रेजी में इंडिया और दूसरी ओर देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा। सिक्के पिछले हिस्से पर बीच में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का चित्र छपा होगा। इस चित्र के ऊपर एवं नीचे के हिस्से में अंग्रेजी और देवनागरी में ‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव’ लिखा होगा। इस सिक्के के दोनों तरफ वर्ष 1666 और 2016 लिखा होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।