आर्थिक मंदी पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, बोली- इसे छिपाने की बजाय उबरने का प्रयास करे सरकार

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर आर्थिक मंदी की स्थिति को छिपाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर आर्थिक मंदी की स्थिति को छिपाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि असलियत पर पर्दा डालने की बजाय सरकार को इससे निपटने के प्रयास करने चाहिए। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “किसी झूठ को सौ बार कहने से झूठ सच नहीं हो जाता। भाजपा सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और उन्हें इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए।” 
उन्होंने कहा कि देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है और इसकी जानकारी सबको है इसलिए मीडिया मैनेजमेंट के जरिये इसे छिपाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा “मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार कब तक हेडलाइन मैनेजमेंट से काम चलाएगी?” 
1567493870 vadra tweet
गौरतलब है कि दो दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी आर्थिक मंदी को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया था और मिलकर इसके समाधान का रास्ता निकालने का सुझाव सरकार को दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।