नक्सली हमले में जवान घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नक्सली हमले में जवान घायल

NULL

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस का एक जवान घायल हो गया। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिच्चीकोडेर गांव के निकट नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर और दंतेवाड़ा जिले से सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब पिच्चीकोडेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इस हमले में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की, इस बीच नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायल जवान को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के घने जंगलों के बीच होने के कारण पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

– (भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।