रिम्स में अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी : रघुवर दास 

NULL

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि रिम्स को राज्य की शान बनाना है और यहां अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री दास ने उक्त निर्देश झारखंड मंत्रालय में राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। दास ने कहा कि रिम्स सेवा करने की जगह है। हमारी जनता यहां काफी उम्मीद के साथ इलाज कराने आती है।

सुनिश्चित करें कि उन्हें परेशानी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अब से हड़ताल हुई और किसी की मौत हुई तो हड़तालियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाये। उन्होंने कहा कि रिम्स में चिकित्सक अब केवल चिकित्सा का काम करेंगे। प्रबंधन का कामकाज देखने के लिए एक आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने रिम्स परिसर में एक पुलिस पिकेट बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि वहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ- साथ किसी दुर्घटना के शिकार लोगों से पूछताछ कर संबंधित थाने में रिपोर्ट भेजने का काम रहेगा। साथ ही उन्होंने 200 की संख्या में सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिये। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डी.के. तिवारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।