संरा में भारत के दूत अकबरुद्दीन का अकाउंट हुआ हैक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संरा में भारत के दूत अकबरुद्दीन का अकाउंट हुआ हैक

NULL

नयी दिल्ली :  संयुक्त राष्ट्र (संरा) में भारत के स्थायी प्रतिधिनि सैयद अकबरुद्दीन का अकांउट हैक होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हैकरों ने उनके टि््वटर अकाउंट पर रविवार तड़के पाकिस्तान के झंडे और वहां के राष्ट्रपति ममनून हुसैन की तस्वीर पोस्ट कर दी। इसके साथ ही उनके आधिकारिक अकाउंट को चिन्हित करने वाला नीला निशान भी गायब कर दिया। हैकरों ने इसके साथ ही उनके अकाउंट पर तुर्की भाषा में कुछ टि््वटर संदेश भी लिखा। हालांकि कुछ समय बाद ये तस्वीरें हटा दी गयी हैं और ट््वीट भी मिटा दिया गया।

ऐसा समझा जा रहा है कि यह हरकत किसी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन की है जो भारत पर साइबर हमले की फिराक में रहते हैं। हालांकि कुछ समय बाद ये दोनों तस्वीरे हटा दी गयीं। गृह मंत्रालय के आंकडों के अनुसार 2016 में देश में कुल 199 सरकारी वेबसाइटें हैक की गयीं। वर्ष 2013 से लेकर 2016 के बीच अब तक देश में 700 से अधिक सरकारी वेबसाइटों की हैंकिंग हो चुकी है। पिछले साल जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की वेबसाइट हैक कर ली गयी थी हालांकि सुरक्षा को गंभीर खतरा देखते हुए कम्यूटर इमरजेंसी रेसपांस टीम ने तुंरत ही वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया था।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।