अरब सागर में अगवा जहाज को बचाने के लिए भारतीय नौसेना का अभियान जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अरब सागर में अगवा जहाज को बचाने के लिए भारतीय नौसेना का अभियान जारी

अरब सागर में मछली पकड़ने वाले एक जहाज के अपहरण के प्रयास और उसे सशस्त्र समुद्री डाकुओं से बचाने के लिए भारतीय नौसेना एक महत्वपूर्ण अभियान चला रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ईरान के जहाज ‘अल कंबार’ के अपहरण के बारे में मिली सूचना
अधिकारी ने कहा कि मछली पकड़ने वाले ईरान के जहाज ‘अल कंबार’ के अपहरण के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
नौ सशस्त्र समुद्री डाकू आ धमके
भारतीय नौसेना के अनुसार, घटना के समय मछली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा (यमन) से लगभग 167 किमी दूर था और बताया गया कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू आ धमके।
अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को बचाने के लिए एक अभियान चला रहा है।
भारतीय नौसेना ने कहा कि वह क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे पीड़ित किसी भी देश का क्यों न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।