अगले 8 सालों में जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ देगा भारत : UN - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगले 8 सालों में जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ देगा भारत : UN

अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की आबादी मौजूदा सदी के अंत तक अपने शीर्ष पर पहुंच

भारत 2027 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रपट में सोमवार को दी गई है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के जनसंख्या खंड द्वारा प्रकाशित ‘द वर्ल्ड पापुलेशन  प्रॉस्पेक्ट्स 2019 : हाईलाइट्स’ शीर्षक वाली अध्यन रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 30 सालों में दुनिया की आबादी दो अरब तक बढ़ कर मौजूदा 7.7 अरब से 2050 तक 9.7 अरब हो सकती है। यह वैश्विक जनसांख्यकी पैटर्न और संभावनाओं का एक व्यापक परिदृश्य मुहैया कराती है।
1560833765 un
 अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया की आबादी मौजूदा सदी के अंत तक अपने शीर्ष पर पहुंच सकती है, जो लगभग 11 अरब के स्तर पर हो सकती है। नए आबादी अनुमान में संकेत दिया गया है कि अब से और 2050 के बीच अनुमानित वैश्विक जनसंख्या वृद्धि का आधा से अधिक नौ देशों में होगी। इनमें भारत, नाईजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका शामिल हैं। इन देशों को अपेक्षित जनसंख्या वृद्धि के घटते क्रम में रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।