भारत-अमेरिका का 2030 तक 500 बिलियन डॉलर व्यापार लक्ष्य: PM नरेंद्र मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत-अमेरिका का 2030 तक 500 बिलियन डॉलर व्यापार लक्ष्य: PM नरेंद्र मोदी

भारत के लोग विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका ने 2023 तक द्विपक्षीय व्यापार के लिए 500 बिलियन अमरीकी डालर का लक्ष्य रखा है और कहा कि दोनों देशों की टीमें पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका के लोग ट्रंप के आदर्श वाक्य MAGA से अवगत हैं, जबकि भारत के लोग विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस व्यापार को मजबूत करेंगे।

GjtfdXTXYAAD0aa

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के आदर्श वाक्य ‘MAGA – मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ से अच्छी तरह वाकिफ हैं। भारत के लोग भी विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेज गति और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए विरासत और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अमेरिका की भाषा में इसे मेक इंडिया ग्रेट अगेन- MIGA कहते हैं। जब अमेरिका और भारत मिलकर काम करते हैं तो ये MAGA प्लस MIGA एक ‘समृद्धि के लिए मेगा पार्टनरशिप’ बन जाती है और यही मेगा स्पिरिट हमारे उद्देश्यों को नया पैमाना और दायरा देती है।

2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य

आज हमने अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से भी अधिक बढ़ाकर 2030 तक 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा है। हमारी टीमें बहुत जल्द ही पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर काम करेंगी। उन्होंने घोषणा की कि भारत और अमेरिका संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी और सहयोग मिलकर एक बेहतर दुनिया को आकार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस व्यापार को मजबूत करेंगे। ऊर्जा अवसंरचना में निवेश बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।